पंजाब सरकार ने कोरोना टेस्ट के रेट में की बड़ी कटौती, निजी लैब के लिए रेट लिस्ट जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार की तरफ से कोविड-19 के लिए आम लोगों की सुविधा को मुख्य रखते हुए रेटों में कटौती की गई है। अब प्राइवेट लैब भी सरकार द्वारा निर्धारित रेटों से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री, पंजाब स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि वाजिब रेटों व टैस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से प्राइवेट लैबस के लिए कोविड-19 के टैस्टों के रेट तैय कर दिए हैं।

अब प्राइवेट लैब की तरफ से कोविड-19 के एक आरटी-पीसीआर टैस्ट के लिए ज्यादा से ज्यादा 2400/- रुपए और रैपिड ऐंटीजन टैस्टिंग (आरएटी) के लिए 1000/- रुपए से घटा कर अब 700/- रुपए कर दिए गए हैं, जिसमें जीएसटी व अतिरिक्त टैक्स शामिल होंगे। जबकि घरों में सैंपल एकत्र करने की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेट प्राइवेट लैब की तरफ से अपने स्तर पर तैय किए जाएंगे।

सरकारी अस्पतालों में टेस्ट फ्री में

आईसीएमआर की तरफ से मंजूरशुदा 45 प्राइवेट लैबस की तरफ से किए जा सकते हैं। जबकि राज्य के 600 सरकारी अस्पतालों में यह टैस्ट की सुविधा सरकार की तरफ से बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण अनचाहे हालात पैदा हो गए हैं, जिसका सामना करने के लिए हम सबको मिलकर कार्यवाही करने के लिए सहयोग करने की ज़रूरत है।

इस बीमारी को रोकने के लिए ज़रूरी है कि इन्फैक्शन की जल्दी पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को फैलने पर इसके साथ मृत्यु के मुख्य कारण यह हैं कि लक्षण होने के बावजूद लोग स्वास्थ्य संस्थाओं को देरी से सूचित करते हैं, जिसके चलते कोविड-19 के टैस्ट में देरी हो जाती है और कई बार इसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं।

डाक्टर की पर्ची की ज़रूरत नहीं

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री, पंजाब ने अपील की है कि संदिग्ध मरीजों को टैस्ट करवाने के लिए डाक्टर की पर्ची की ज़रूरत नहीं है और जिसका टैस्ट पोजि़टिव आया है, वह अपने घरों में आईसोलेट हो सकते हैं। अगर मामूली लक्षण जैसे कि बुख़ार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, शरीर दर्द, थकावट, स्वाद व सूंघने की शक्ति का कम होना, बहता नाक आदि हैं तो कोविड-19 मरीज के संपंर्क में आए हैं तो कोविड-19 टैस्ट ज़रूर करवाएं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *