आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर शाम प्रदेश के एक आईएएस और 8 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें अयोध्या के नगर आय़ुक्त और विकास प्राधिकरण के वीसी को हटा दिया गया गया है। विशाल सिंह को अयोध्या का नया वीसी और नगर आयुक्त बनाया गया है। अयोध्या में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही अयोध्या में समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद माना जा रहा था कि कुछ अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। सरकार के आदेश के मुताबिक नीरज शुक्ला को अयोध्या से हटाकर अपर आवास आयुक्त लखनऊ बनाया गया। विशाल सिंह को अयोध्या का वीसी और नगर आयुक्त बनाया गया।

इन PCS अधिकारियों के तबादले

  • सुनील वर्मा को सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण और CEO काशी विश्वनाथ मंदिर बनाया गया।
  • हरिकेश चौरसिया को एडिशनल ACEO गोरखपुर प्राधिकरण बनाया गया।
  • मदन सिंह गर्दियाल को ADM E मेरठ बनाया गया।

इनके भी हुए तबादले

  • कमलेश चंद एडीएम LA ग़ाज़ियाबाद बनाया गया।
  • शिव प्रताप शुक्ला OSD ग्रेटर नॉएडा बनाया गया
  • विपिन कुमार को सीटी मजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद।
  • सुनील कुमार सिंह सदस्य वक़्फ़ न्यायाधिकरण बनाया ग़या।










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *