कई महीनों से चुप बैठे नवजोत सिद्धू फिर से हुए सक्रिय, तख्ती लेकर सड़कों पर उतरे

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर
पिछले कई महीनों से शांत बैठे पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू नए कृषि विधेयक के विरुद्ध संघर्ष कर रहे किसानों के पक्ष में मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने अमृतसर में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सिद्धू पुराने और नए शहर को जोड़ने वाले भंडारी पुल पर किसानों का समर्थन करने आए।

उनके साथ उनकी विधानसभा क्षेत्र पूर्वी के समर्थक पार्षद व कार्यकर्ता भी हैं। काफी संख्या में किसान भी धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। बता दें कि सिद्धू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद डेढ़ साल से राजनीतिक वनवास झेल रहे हैं। ऐसे में सिद्धू के लिए किसान आंदोलन मौका भी है, दस्तूर भी है, जैसी स्थिति लेकर आया है।

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू औऱ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। इसी के चलते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रीमंडल से इस्तीफा भी दे दिया। पिछले कई महीनों से चुप बैठे नवजोत सिंह सिद्धू अचानक फिर से सक्रिय हो गए हैं। जिससे कैप्टन खेमे में हलचल मच गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *