लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा में किसानों का उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 08 Oct 2020

ladowal toll plaza

डेली संवाद, लुधियाना
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के खिलाफ किसान यूनियनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वीरवार को विभिन्न किसान यूनियन ने जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरने के दौरान तोड़फोड़ शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने टोल प्लाजा को घेरकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चक्का जाम होने की स्थिति को देखते हुए टोल प्लाजा की तरफ से वाहन चालकों को बिना टोल लिए निकाला गया।

कृषि बिल के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन आज उग्र हो गया। इस दौरान किसानों ने टोल प्लाजा पर लगे बैरियर को उखाड़ फेंका। कुछ किसानों ने टोल प्लाज के काउंटर को तोड़ दिया और मुलाजिम को भी पीट दिया। इस दौरान टोल प्लाजा की सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें किसी तरह शांत किया।

किसान नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ काला कानून पास कर दिया है। इस कानून के लागू होने पर किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा। ऐसे में किसान उच्च घरानों के हाथों खेलने के लिए मजबूर होंगे। केंद्र सरकार ने बड़े घरानों को फायदा देने के चक्कर में किसानों का गला घोटने का प्रयास किया है। जिसे वह किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेगी, उस समय तक किसान जत्थेबंदियां इसी तरह सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखेंगी। आने वाले दिनों में वह संघर्ष और तेज करेंगे। ताकी जल्द से जल्द इस कानून को खत्म करवाया जा सके। किसान नेताओं ने आम किसानों को भी संघर्ष में शामिल होने के लिए कहा, ताकी पंजाब की किसानी को बचाया जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *