शुभ दीवाली पर सुख-समृद्धि स्वरूपा देवी महालक्ष्मी जी की आज घर-घर होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Daily Samvad
4 Min Read
Lord Laxmi
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

laxmi ji happy diwali

जालंधर। सुख-समृद्धि स्वरूपा देवी महालक्ष्मी का शनिवार को घर-घर आह्वान-पूजन होगा। मंगलकारी आयुष्मान-सौभाग्य और स्वाति नक्षत्र की त्रिवेणी में विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। ज्योतिर्विद् गरुण प्रसाद शुक्ला  ने बताया कि इस बार तिथियों की घट-बढ़ के चलते रूप चतुर्दशी और दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन 14 नवंबर को एक ही दिन होगा।

दीवाली की तिथि और शुभ मुहूर्त

  • दीवाली / लक्ष्‍मी पूजन की तिथि: 14 नवंबर 2020
  • अमावस्‍या तिथि प्रारंभ: 14 नवंबर 2020 को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से
  • अमावस्‍या तिथि समाप्‍त: 15 नवंबर 2020 को सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक
  • लक्ष्‍मी पूजा मुहुर्त: 14 नवंबर 2020 को शाम 05 बजकर 28 मिनट से शाम 07 बजकर 24 मिनट तक
  • कुल अवधि: 01 घंटे 56 मिनट।
  • दीवाली पूजन की सामग्री

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, लक्ष्मी जी को अर्पित किए जाने वाले वस्त्र, लाल कपड़ा, सप्तधान्य, गुलाल, लौंग, अगरबत्ती, हल्दी, अर्घ्य पात्र, फूलों की माला और खुले फूल, सुपारी, सिंदूर, इत्र, इलायची, कपूर, केसर, सीताफल, कमलगट्टे, कुशा, कुंकु, साबुत धनिया (जिसे धनतेरस पर खरीदा हो), खील-बताशे, गंगाजल, देसी घी, चंदन, चांदी का सिक्का, अक्षत, दही, दीपक, दूध, लौंग लगा पान, दूब घास, गेहूं, धूप बत्ती, मिठाई, पंचमेवा, पंच पल्लव (गूलर, गांव, आम, पाकर और बड़ के पत्ते), तेल, मौली, रूई, पांच यज्ञोपवीत (धागा), रोली, लाल कपड़ा, चीनी, शहद, नारियल और हल्दी की गांठ।

महालक्ष्मी पूजन का समय

दोपहर 2.18 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके बाद अमावस्या लगेगी जो अगले दिन 15 नवंबर को सुबह 10.37 बजे तक रहेगी। महालक्ष्मी-कुबेर पूजन व यम दीपदान के मुहूर्त चौघड़िया अनुसार मुहूर्त शुभ : सुबह 08:02 से 09:24 और रात 8:52 से 10:31बजे तक चर : दोपहर 12:08 से 01: 30 और रात 12:09 से 01:47 बजे तक लाभ : दोपहर 01:30 से 02.52 और शाम 05:36 से 07:14 बजे तक अमृत : दोपहर 02:52 से 04:14 और रात 10:31 से 12:09 बजे तक स्थिर लग्न में पूजन वृश्चिक : सुबह 06:51से 09:07 बजे तक कुंभ : दोपहर 12:59 से 02:33 बजे तक वृषभ : शाम 05:44 से 07:42 बजे तक सिंह : रात 12:11से 02:23 बजे तक अभिजित मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:32 बजे तक प्रदोष वेला शाम 05:36 से 07:47 बजे तक महानिशीथ काल रात 11:45 से 12:33 बजे तक।

असत्‍य पर सत्‍य की जीत

दीवाली हिंदुओं के सबसे प्रमुख और बड़े त्‍योहारों में से एक है। यह खुशहाली, समृद्धि, शांति और सकारात्‍मक ऊर्जा का द्योतक है। रोशनी का यह त्‍योहार बताता है कि चाहे कुछ भी हो जाए असत्‍य पर सत्‍य की जीत अवश्‍य होती है। मान्यता है कि रावण की लंका का दहन कर 14 वर्ष का वनवास काटकर भगवान राम अपने घर लौटे थे। इसी खुशी में पूरी प्रजा ने अयोध्या में अपने राम का स्वागत घी के दीपक जलाकर किया।

राम के भक्तों ने पूरी अयोध्या को दीयों की रोशनी से भर दिया था। दीवाली के दिन को मां लक्ष्मी के जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वहीं, यह भी माना जाता है कि दीवाली की रात को ही मां लक्ष्मी ने भगवान विष्णु से शादी की थी। इस दिन श्री गणेश, मां लक्ष्‍मी और मां सरस्‍वती की पूजा का विधान है। मान्‍यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि तथा बुद्धि का आगमन होता है। हिंदुओं के अलावा सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोग भी दीवाली धूमधाम से मनाते हैं।















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *