जालंधर नगर निगम के पूर्व सहायक आयुक्त श्री वेद व्यास का देहांत, अंतिम संस्कार आज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 20 Nov 2020

ved vyas ji

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के पूर्व सहायक आय़ुक्त श्री वेद व्यास जी का कल देर रात देहांत हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका 72 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार लद्धेवाली शमशान घाट में 1 बजे होगा। वे नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ आम जनता में खासे लोकप्रिय थे।

श्री वेद व्यास जी को नगर निगम जालंधर का संकट मोचक भी कहा जाता रहा है। नगर निगम में जब भी कोई संकट खड़ा होता था, तो मेयर से लेकर निगम कमिश्नर व विधायक श्री वेद व्यास जी को याद करते थे। उनके खुश दिल मिजाज से न केवल अधिकारी बल्कि उनके मातहत कर्मचारी भी खुश रहते थे।

जालंधर शहर की सफाई को लेकर वे हमेशा से संजीदा रहे। जिससे नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के साथ तालमेल बिठाकर शहर को रातोंरात साफ करवाने का मामला हो या फिर कर्मचारियों के साथ खड़े होने का, वे हमेशा हाजिर रहते थे। उनके निधन पर मेयर जगदीश राजा, पूर्व मेयर राकेश राठौर, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व मेयर सुरिंदर महे, पूर्व मेयर सुरेश सहगल, विधायक राजिंदर बेरी, विधायर अतार हेनरी जूनियर, विधायक सुशील रिंकू, विधायक परगट सिंह, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर समेत सभी पार्षदों और निगम अधिकारियों ने दुख जताया है।

श्री वेद व्यास के निधन पर शहर की तमाम राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने दुख जताया है। डेली संवाद के सलाहकार संपादक महाबीर सेठ, संपादक अशोक सिंह भारत, प्रबंध संपादक दीनानाथ जायसवाल समेत पूरी टीम ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जालंधर ने एक सच्चा हितैषी खो दिया है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *