लुधियाना में प्रापर्टी डीलर की पत्नी, बेटे, बहू और पोते की जघन्य हत्या, मालिक गायब

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना में चार हत्याएं हुई हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। लुधियाना के मयूर विहार में ये वारदात एक प्रापर्टी डीलर के घर में हुआ है। प्रापर्टी डीलर का नाम राजीव सूद है। हत्या की सूचना मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक लुधियाना के मयूर विहार में प्रापर्टी डीलर राजीव सूद के घर में उनकी पत्नी, सुनीता, बेटा आशीष, बहू गरिमा और 13 के पोते का कत्ल कर दिया गया है। इस हत्याकांड के बाद प्रापर्टी डीलर राजीव सूद घर से गायब है। आशंका है कि राजीव सूद ने अपने परिवार के लोगों की हत्या कर फरार हो गया है।

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने दिए पुलिस को बयान, देखें पूरा VIDEO

https://youtu.be/8wXjA6qhgOY

घटनास्थल पर पहुंचे एडीसी समीर वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की छानबीन में ये पता चला है कि बहू गरिमा के पिता ने सुबह प्रापर्टी डीलर के घर फोन किया। लेकिन फोन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने सभी के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन मिलाए, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।

किसी अनहोनी की आशंका से जब वे घर पहुंचे तो परिवार के सभी लोगों के शव घर के अंदर पड़े थे। जबकि प्रापर्टी डीलर राजीव सूद घर में नहीं था। लुधियाना पुलिस इसकी बारीकी से जांच में जुट गई है। पुलिस प्रापर्टी डीलर राजीव सूद के मोबाइल को ट्रेस करने में जुटी है, जिससे पता लगाता जा सके कि घटना कैसे घटी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *