सिख धर्म के उद्गम स्थल गुरुद्वारा श्री संत घाट साहिब से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब तक नगर कीर्तन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Kirtan

डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी
पहली पादशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया और पाँच प्यारों के नेतृत्व में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से रविवार को सिख धर्म के उद्गम स्थल गुरुद्वारा श्री संत घाट साहिब से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब तक विशाल नगर कीर्तन सजाया गया।

नगर कीर्तन के शुभारंभ के समय फूलों के साथ सजी सुंदर सुनहरी पालकी साहिब के अंदर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को विराजमान किया गया। विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री संत घाट से आरंभ होकर उधम सिंह चौक, तलवंडी चौक, आर्य समाज चौक, चौक चेलिया, रेलवे रोड, पुरानी दाना मंडी, गुरु बाजार, सदर बाजार, खालसा कॉलेज रोड बेबे नानकी चौक से होते हुए खालसई जाहो जलाल के साथ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में पहुंच कर संपन्न हुआ।

गुरूद्धारा बेर साहिब में अरदास की गई

इससे पूर्व गुरूद्धारा बेर साहिब में अरदास की गई। नगर कीर्तन के दौरान सतनाम श्री वाहेगुरु के जाप से पावन नगरी सुल्तानपुर लोधी गुरुमयी हो उठी। नगर कीर्तन में शामिल संगत की ओर से लगाए गए ” जो बोले सो निहाल ” के गगनचुंबी जयकारों से नानक नगरी गूंज उठी। नगर कीर्तन में मीरी पीरी गतका क्लब द्वारा खालसाई खेल गतके को प्रस्तुत किया गया। नगर कीर्तन के दौरान हाथी पर सवार निहंग बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र थे।

विशाल नगर कीर्तन में क्षेत्र की धार्मिक जत्थेबंदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर में विभिन्न स्थानों पर संगत ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। नगर कीर्तन के दौरान धार्मिक जत्थे बंदियों की ओर से विभिन्न स्थानों पर लंगर भी लगाए गए।

ये गणमान्य उपस्थित हुए

सांसद जसबीर सिंह डिंपा, विधायक नवतेज सिंह चीमा, पूर्व वित् मंत्री पंजाब डा उपिंदरजीत कौर, मिल्कफेड के चेयरमैन कैप्टन हरमिंदर सिंह, मैनेजर जरनैल सिंह बूले, सुरजीत सिंह ढिल्लों, गुरजंट सिंह, गुरदयाल सिंह, नगर कौंसल के पूर्व प्रधान अशोक मोगला , समाज सेवक अमित कुमार रिंकू, बलजिंदर सिंह, एस.एच.ओ सरबजीत सिंह, तेजवंत सिंह, फौजी बक्शीश सिंह, शमशेर सिंह, सतिंदर सिंह इत्यादि बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *