पं. वेद व्यास जी के पास हर समस्या का हल था, उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए : राजिंदर बेरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 02 Dec 2020

ved vyas

डेली संवाद, जालंधर
जन हित को समर्पित पंडित वेद ब्यास जी का 19 नवंबर को रात्रि में निधन हो गया था। उनकी रस्म पगड़ी 2 दिसम्बर को दोपहर 1से 2 राजपूत भवन, लद्देवाली, जालंधर में संपन्न हुई। इस अवसर पर उन के जीवन वृत सोम दत्त जी ने दिया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मन्त्री सोम प्रकाश, पूर्व मन्त्री तीक्ष्ण सूद, सर्व हितकारी शिक्षा समिति की ओर से शोक संदेश भी भेजे गये।

उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए विधायक रजिंदर बेरी ने कहा कि उन के पास सभी समस्याओं का हल था। उन्होंने अपने कार्यकाल में सरकार की आय तो बढ़ाई ही अपितु जनता के हितों का भी पूरा ध्यान रखा। वर्तमान अधिकारियों को उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक बनवीर जी ने उन्हे संघ की और से श्रधांजलि दी और उनकी जीवन शैली को संघ की विचारधारा के निकट बताया। उन्होंने भी उनकी कार्यपद्दति से प्रेरणा लेने पर बल दिया और नारायण से उनकी पवित्र आत्मा को शांति देने की अरदास की।

ved vyas1

MLA रिंकू ने दी श्रद्धांजलि

परिवार की तरफ से महापौर जगदीश राजा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पार्षद शमशेर खैरा, पवन कुमार, बलराज ठाकुर, जगजीत जीता, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अमरजीत अमरी, विधायक रजिंदर बेरी, विधायक सुशील रिंकू, सफाई यूनियन के चंदन ग्रेवाल , एम. बी. डी समूह से बलवंत शर्मा, सैंट सोल्जर्स समूह से मनहर अरोडा, होशियारपुर भाजपा जिला प्रधान निपुण शर्मा, होशियारपुर पूर्व महापौर शिवसूद जी आदि अनेकों गणमान्य उपस्थित थे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *