पंजाब में कोरोना वैक्सीन के टीका को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की बड़ी घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

captain amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारत में कोविड वैक्सीन का प्रयोग शुरू होने के अंतिम चरण में पहुँचने से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज ऐलान किया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आई.सी.एम.आर.) की एक बार मंजूरी मिलने पर पंजाब में वैक्सीन का पहला टीका वह लगवाएंगे।
मुख्यमंत्री ने यह ऐलान वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग के दौरान किया जिसमें पंजाब में कोविड की स्थिति और वैक्सीन के लिए राज्य की तैयारियों संबंधी चर्चा की गई।

मीटिंग के दौरान बताया गया कि कोरोना की वैक्सीन के लिए भारत सरकार की रणनीति के तर्ज पर पंजाब ने स्वस्थ्य कामगारों, फ्रंटलाईन वर्करों, बुज़ुर्गों की आबादी (50 साल से अधिक) और अन्य बीमारियों से पीडि़त लोग (50 साल या इससे कम) को प्राथमिक वर्ग में शामिल किया है।

पंजाब के स्वास्थ्य सचिव हुस्न लाल के मुताबिक राज्य ने 1.25 लाख सरकारी और प्राईवेट स्वास्थ्य कामगारों का डाटा तैयार किया है, जिनको पहले चरण में वैक्सीन दी जानी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की वैक्सीन संबंधी प्राथमिकता के हिसाब से राज्य की लगभग 3 करोड़ की आबादी में से राज्य की तकरीबन 23 प्रतिशत जनसंख्या (70 लाख) इसके घेरे में आती है।

रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा, देखें VIDEO

वैक्सीन के सुचारू ढंग से प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए राज्य की संचालन समिति, राष्ट्रीय संचालन समिति के साथ नज़दीकी तालमेल रख रही है जबकि प्रांतीय टास्क फोर्स द्वारा इसके लिए जि़ला और ब्लॉक स्तर की समितियों के साथ मिलकर काम किया जायेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन, यू.एन.डी.पी. जैसी संस्थाएं इस प्रक्रिया में विकासमुखी सहयोगियों के तौर पर काम कर रही हैं। मौजूदा सुविधाओं का जायज़ा लेने के बाद राज्य ने केंद्र सरकार को वैक्सीन वैनों, फ्रीज़र, रेफ्रीजरेटर, कोल्ड बॉक्स, वैक्सीन कैरियर, आईस पैक, थर्मोमीटर और स्टैबलाईजऱ समेत अन्य कोल्ड चेन साजो-सामान मुहैया करवाने की अपील की है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *