LIVE : सांध्य फेरी के दौरान जय श्री राम के जयकारों से गूंजा बलदेव नगर, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 09 Jan 2021

kishan lal sharma

डेली संवाद, जालंधर
अयोध्या मे प्रभु श्री राम के भव्य मन्दिर निर्माण के उपलक्ष मे जन-जन को जागरूक कर उनकी सहभागिता सुनिशचित बनाने के लक्ष्य से महानगर के बलदेव नगर इलाक़े मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता नंद लाल नंदू की अध्यक्षता मे विशाल साध्य फेरी राम लला हम आयेंगे मन्दिर भव्य बनाएगे, जय श्री राम, जय कारा वीर बजरंगे-हर हर महादेव के नारों से गूंजती हुई शिव मंदिर से चलकर इलाक़े की परिक्रमा करके मंदिर मे समापन हुई।

इस सांध्य फेरी कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास जालंधर के संजोयक सुनील दत्ता, आर.एस.एस के नगर संघचालक रवी बाली, शाम शर्मा, किशनलाल शर्मा, नंद लाल नंदू, नरेश अरोड़ा ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर राम मन्दिर निर्माण मे लगी संस्था श्री राम तीर्थ क्षेत्र न्यास समिति के जालंधर से संजोयक सुनील दत्ता ने विशाल भव्य साध्य फेरी के आयोजकों को सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा की राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए रामभक्त 14 तारिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जय श्री राम के जयकारों से गूंजा बलदेव नगर

सभी धर्म प्रेमियों की इस ईश्वरीय कार्य मे जुटने की अपील करते हुए कहा अयोध्या मे प्रभु राम के धाम निर्माण कार्य के लगने वालो के सारे काम भगवान खुद करेंगे क्योंकि निस्वार्थ भाव से कार्य करने वालों के प्रभु सदैव अंग अंग सहाई होते है। इसलिए प्रभु राम के जन्मस्थान पर बन रहे एतिहासिक मन्दिर के निर्माण मे हर व्यक्ति का सहयोग लेने के लिए पुरे देश मे 14 जनवरी मकर संक्रांति से सम्पर्क कर समर्पण कार्यक्रम जालंधर मे भी शुरू हो जाएगे।

तन, मन, धन की सेवा करेंगे – किशनलाल

इस अवसर पर किशन लाल शर्मा ने कहा तन, मन, धन की सेवा कर सबको अपने घर देने वाले प्रभु राम के मन्दिर निर्माण मे सहयोग करेंगे। इसलिए सभी रामभक्तों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सभी साथियों को भी इस धार्मिक कार्य मे अग्रसर होकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर रवि बाली ने कहा हमारे इलाक़े के हर घर से मन्दिर निर्माण के लिए यथासंभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर राकेश गुप्ता, बोबीन शर्मा, गुरदेव सिंह देबी, अजमेर सिंह बादल, नरेश अरोड़ा, दीपक गुप्ता, नितिन बस्सी, लालाजी, विनोद कुमार, अशोक कुमार, मिश्री लाल, शान्ती, आशा, रणवीर नना, जय किशन सोनी, अजाद सिंह मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *