डेली संवाद, जालंधर
उत्तर भारत में शिक्षा का अलख जगाने वाले डिप्स चेन ऑफ इंस्टीच्यूट के संस्थापक एवं चेयरमैन स. गुरबचन सिंह जी पंचतत्व में विलीन हो गए। गत दिवस उनका निधन हो गया था।
डिप्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के एमडी सरदार तरविंदर सिंह राजू ने बताया कि स्व. सरदार गुरबचन सिंह की आत्मिक शांति के लिए भोग एवं अंतिम अरदास 21 फ़रवरी दिन रविवार को दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे के बीच गुरुद्वारा श्री सिंह सभा मॉडल टाउन में होगा।
सरदार गुरचबन सिंह ने डिप्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के संस्थापक थे, उन्होंने ही डिप्स की नींव रखी थी। जालंधर से शिक्षा का अलख जगाने की शुरुआत करने वाले सरदार गुरबचन सिंह पंजाब समेत उत्तर भारत में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया।
पंजाब में शोक सभा और श्रद्धांजलि
शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले डिप्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह को श्रद्धांजलि प्रदान करने के लिए पंजाब के कई शिक्षण संस्थानों में शोक सभा का आयोजन किया गया।