गुड न्यूज : सोमवार से प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपए में लगेगी कोरोना की वैक्सीन, जाने प्रक्रिया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 27 Feb 2021

covid vaccine

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज 1 मार्च से शुरू हो रहा है। इस फेज में प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया है, लेकिन यहां वैक्सीन लगवाने वालों को पैसे चुकाने होंगे। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों को 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इसमें अस्पतालों के सर्विस चार्ज भी शामिल होंगे। उधर, गुजरात में तो राज्य सरकार ने ऐलान भी कर दिया है कि प्राइवेट अस्पतालों में टीके के 250 रुपए ही लिए जाएंगे।

1 मार्च से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के फेज में करीब 12 हजार सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीके फ्री लगाए जाएंगे। इस फेज में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। इसके साथ ही 45 से 60 की उम्र के ऐसे लोगों को भी वैक्सीन लगेगी, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार का आकलन है कि करीब 27 करोड़ लोग इस कैटेगरी में आते हैं।

गंभीर बीमारी होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा

जिन लोगों की उम्र 60 साल या ज्यादा है, उन्हें रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन के वक्त भी ID कार्ड साथ रखना होगा। 45 से 60 साल के लोगों को मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा, जिससे साबित हो सके कि उन्हें गंभीर है। सरकार लिस्ट जारी करने वाली है कि किन गंभीर बीमारियों को प्रायरिटी दी जाएगी। एक फॉर्म भी जारी हो सकता है जिसे जांच के बाद डॉक्टर से भरवाना पड़ेगा।

देश में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन में अभी भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड इस्तेमाल की जा रही है। हालांकि, लोगों को अपनी पसंद से वैक्सीन चुनने का ऑप्शन नहीं दिया जा रहा। बताया जा रहा है कि सरकार ने कोवीशील्ड 210 रुपए प्रति डोज और कोवैक्सिन 290 रुपए प्रति डोज के हिसाब से खरीदी है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *