Big News Punjab: जालंधर के कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, लाखों रुपए लूटे, पाश इलाके में सनसनी

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में अभी-अभी गोलीमार कर बड़ी लूट हुई है। बताया जा रहा है कि लुटेरे शहर के पाश इलाके जेपी नगर में गोली चलाई और एक कारोबारी से लाखों रुपए से भरा बैग छीन ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जे.पी नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब 3 बाइक सवार लुटेरोें ने बैग लूट कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खोल बरामद कर लिया है। कहा जा रहा है कि लुटेरों ने कारोबारी पर फायर भी किया।

पुलिस के मुताबिक गगन अरोड़ा पुत्र सुंदर लाल अरोड़ा निवासी जे.पी नगर से लूट की वारदात हुई है। वहीं गगन अरोड़ा ने बताया कि उनका गुलाब देवी रोड पर टाइल्स का कारोबार है। वह जैसे ही जे.पी नगर पहुंचे, वहां घात लगाए बैठे 3 बाइक सवार लुटेरों ने गोली चला कर बैग छीन लिया। बैग में 1 लाख रुपए के करीब नकदी थी।

अर्धनग्न हालत में लड़कियों के साथ पकडे़ गए जालंधर के चार बुकीज, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *