Exclusive : पंजाब में हिंसक झड़प की Video आई सामने, मौके पर 3 लोगों को लगी गोली, सुखबीर बादल की गाड़ी तोड़ी, देखें Live

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

sukhbir

चंडीगढ़। पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। फजिल्का के जलालाबाद में मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिंसक झड़प में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक तीन लोगों को गोली भी लगी है।

सूत्रों के मुताबिक नामांकन के लिए सेंटर पर जाने से रोके जाने के दौरान यह भिड़ंत हुई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस दौरान फायरिंग की भी जानकारी सामने आई है। इससे पहले फिरोजपुर के गुरुहरसहाए में भी दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए थे। सुखबीर की गाड़ी पर जानलेवा हमला करते भीड़ का वीडियो भी वायरल हुआ है।

शिरोमणि अकाली दल ने हमले के बारे में जारी बयान में कहा, ‘पुलिस समर्थित कांग्रेस के गुंडों ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया। उन्हें बचाने के लिए सामने आए पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को गोली लगी है।’

पंजाब में हिंसक झड़प, 3 को लगी गोली, सुखबीर बादल की गाड़ी तोड़ी, देखें Live

https://www.youtube.com/watch?v=Cp1GRGvu0zM



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *