Big News : पंजाब में निकाय चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका, 600 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, पार्टी ने लगाया बड़ा आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

bjp

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब से बड़ी खबर है। यहां निकाय चुनाव से पहले भाजपा के 600 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो गए हैं। इस पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार  पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार 14 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव में अपनी हार होती देख भाजपा के प्रत्याशियों के कागज कटवाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।

पार्टी प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने कहा कि कंग्रेस द्वारा अपनी घटिया राजनीति का प्रदर्शन करते हुए अजनाला, मोहाली, जीरकपुर, मंडी गोबिंदगढ़ सहित पंजाब के कई जिलों में भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र बिना किसी कारण बताए रद्द कर दिए गए हैं। कारण पूछने पर प्रत्याशियों को कोई भी सही कारण नही बताया जा रहा। इससे साफ जाहिर है की जिला प्रशासन भी कांग्रेस की दादागिरी के आगे बेबस है और लाचार है।

कांग्रेसी सरेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में 600 से अधिक भाजपा प्रत्याशीयों के नामांकन पत्र जबरन रद्द करवाए हैं। जनता सब देख रही और इसका हिसाब जनता खुद कांग्रेस को अपने वोट के रूप में देगी।

कांग्रेसी नेता लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं

सुभाष शर्मा नेे कहा कि कांग्रेस किसानों की आढ़ लेकर प्रदेश को 1984 के भयानक काले दौर में धकेलने पर तुली हुई हैI प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन में त्राहि-त्राहि कर रही है। कैप्टन तथा उनके कांग्रेसी नेता लोकतंत्र की हत्या कर कानून की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बन कर तमाशा देखती रहती है।

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से 11 गांवों का संपर्क मार्ग टूटा, प्रेस कांफ्रेस Live



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *