डिप्स के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह जी की आत्मिक शांति के लिए रखी गई प्रार्थना सभा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

dips

डेली संवाद, जालंधर
शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देने वाले डिप्स श्रृंखला के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह जी इस फानी दुनिया से अलविदा हो गए। उनकी आत्मा की शांति एंव उनकी नेक शिक्षाओं को याद करते हुए डिप्स के विभिन्न स्कूलों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

डिप्स के समूह स्टाफ द्वारा गुरबचन सिंह जी की सोच से प्रेरणा लेकर इस परिवार को उसी प्रकार संगठित रखने का संकल्प लिया जैसा सरदार गुरबचन सिंह जी का सपना था। अध्यापकों द्वारा गुरबचन सिंह जी से जुड़ी स्मृतियों को सांझा किया गया। इस अवसर पर डिप्स श्रृंखला के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने समूह स्टाफ को आशावादी दृष्टिकोण के साथ कदम दर कदम एक साथ मिलकर चलने का आह्वान किया तथा डिप्स के प्रति अपनी वचनबधता दोहराई।

इस अवसर पर डिप्स श्रृंखला के सीएओ रमनीक सिंह एवं सीईओ मोनिका मंडोतरा ने समस्त स्टाफ को तन्मयता के साथ बुलंद हौसलों से मंज़िल हासिल करने के लिए प्रेरित किया। सरदार गुरबचन सिंह जी जिस मकसद से डिप्स का कारवां लेकर चले थे, उसी विश्वास से इसे आगे बढ़ाने के संकल्प को डिप्स के स्टाफ ने एक सुर से दोहराया।

जालंधर के MLA ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *