भय, भूख, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति से त्रस्त हैं बंगाल के मानुष, ममता हैं दमनकारी : शेखावत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

gss

डेली संवाद, कोलकाता
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में हाबरा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को कुमरा काशीपुर से सुपर मार्केट तक सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान चारों ओर जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। सुपर मार्केट में आयोजित जनसभा में शेखावत ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल आज भी भय, भूख, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति से आजाद नहीं पाया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में दमनकारी नातियां चल रही हैं। हिंदुत्व की आवाज उठाने वाले लोगों का दमन किया जा रहा है। जय श्रीराम का नारा लगाने वालों को धमकी दी जा रही है। राष्ट्र भाषा दिवस की बधाई देते हुए शेखावत ने कहा कि आज बड़ा पवित्र दिन है। लाखों लोगों ने शहादत देकर हिंदुस्तान को आजाद कराया। बेशक 1947 में देश आजाद हुआ, लेकिन देश की गुलामी की मानसिकता वालों से 2014 में ही हिंदुस्तान को आजादी मिली है।

gss1

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए कई योजनाओं शुरू कीं, लेकिन पश्चिम बंगाल की सरकार उन्हें लागू नहीं कर रही है। गरीब को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। आप सभी को अपने हक के लिए पश्चिम बंगाल की दमनकारी और गुंडों वाली सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

पीएम आवास योजना से मिला पक्का घर

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हाबरा विधानसभा क्षेत्र में बीड़ी बनाने वाली मजदूर महिला से मिले। वो झोपड़ी में रहती थी, लेकिन अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिल गया है। उसने केंद्रीय मंत्री का गर्भजोशी से स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी को ढेरों आशीर्वाद दिया। शेखावत ने सोशल मीडिया पर महिला और उसके पक्के घर की फोटो शेयर की।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *