सिंधु महाकुंभ 2021: लेह-लद्दाख में 19 से 27 जून तक होगा आयोजन, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 469 शब्द|📅 28 Mar 2021

sindhu mahakumbh

डेली संवाद, चंडीगढ़
सिंधु दर्शन यात्रा समिति की तरफ से पहला सिंधु महाकुंभ 2021 का आयोजन लेह-लद्दाख में 19 से 27 जून के बीच होगा। प्रथम महाकुंभ सिंधु दर्शन यात्रा को लेकर 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। लेह लद्दाख में 15 हजार लोग भारत सहित विदेश से पहुंचेंगे। जून 2021 में होने वाले इस महा आयोजन के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए विभिन्न तीर्थ स्थलों में साधू संतों से आयोजकों के दल मिल रहे हैं व निमंत्रण दे रहे हैं।

पूरे देश में अभियान चलाया है। बड़े बड़े साधु संतों के अलावा विभिन्न देशों के राजदूत, 20-22 देशों से भी लोग आएंगे। सिंधु घाट पर नदी दर्शन से आलौकिक सुख मिलता है। इसलिए सिंधु घाट दर्शन के लिए देश व विदेश से लोग इकट्ठे होंगे। यहां की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन भी होंगे।

सिंधु दर्शन सभा के इंद्रेश कुमार है संरक्षक

आयोजक सिंधु दर्शन सभा संरक्षक इंद्रेश कुमार व उनकी टीम है। सांस्कृतिक, धार्मिक तथा राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रमों के साथ-साथ सिन्धु स्नान, बहराणा साहिब पूजन का अवसर इस दौरान मिलता है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रकृति की अनुपम आलौकिक छटा को निहार कर एक बार भरपूर जीने के लिए जीवन की यादगार यात्रा को संजोने हेतू महाकुंभ में भाग लेना चाहिए।

यह यात्रा देश के गौरवशाली अतीत की याद दिलाती है, सिन्धु नदी सबसे लंबी नदी है, कैलाश पर्वत से निकलकर मानसरोवर झील से होते हुए लेह में इस नदी का उद्गम होता है। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर देशवासियों में काफी उत्साह है। दिलबाग सिंह ने यह भी बताया कि प्रथम सिंधु महाकुंभ के लिए प्रथम चरण की यात्रा 19 जून से महाकुंभ के रूप में सिंधु नदी के तट पर लेह लद्दाख में होगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

sindhu mahakumbh ragistration

यात्रा तीन स्थानों से निकल रही है

यात्रा तीन स्थानों से निकल रही है। प्रथम यात्रा चंडीगढ से मनाली होते हुए लेह लद्दाख सिंधु नदी तट पर पहुंचेगी। चार दिन सिंधु नदी में स्नान, पूजा पाठ व भ्रमण करने के बाद कश्मीर होते हुए जम्मू में समाप्त होगी। दूसरी यात्रा जम्मू से प्रारंभ होकर कश्मीर भ्रमण करते हुए लेह लद्दाख सिंधु नदी पर स्नान, पूजा पाठ व भ्रमण करने के पश्चात मनाली होते हुए चंडीगढ समाप्त होगी।

तीसरी यात्रा दिल्ली हवाई जहाज से लेह लद्दाख पहुंचेगी और लेह लद्दाख सिंधु नदी पर स्नान, पूजा पाठ व भ्रमण करने के बाद वापस दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी। उधर यह भी बताया जा रहा है कि भारत सहित विदेश से भी यहां हजारों लोग पहुंचेंगे। इस महा आयोजन के लिए अभी से तैयारियां शुरु हो चुकी है। सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। इसमें देश-विदेश से तीर्थयात्रियों ने पंजीयन शुरू कर दिया है।

भाजपा की महिला सांसद के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग, देखें VIDEO

https://youtu.be/DpAm1Neiqpc

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *