भारत बंद: जालंधर के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सुरक्षा के लिए 3000 पुलिस मुलाजिम तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

bharat bandh jalandhar

डेली संवाद, जालंधर
भारत बंद का जालंधर में व्यापक असर देखने को मिला। किसान संगठनों की अपील पर अधिकतर बाजार बंद हैं। शहर के कई इलाकों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर से मकसूदां सब्जी मंडी को भी किसान संगठनों की मांगों के समर्थन में बंद रखा गया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि सुधार कानून के विरोध में शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है।

भारत बंद को लेकर शहर में तीन हजार पुलिस मुलाजिमों की ड्यटी लगाई गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी डा. संदीप गर्ग सीधे हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शुक्रवार सुबह से ही शहर में पुलिस तैनात है, जो देर शाम तक सड़कों पर मौजूद रहेगी। सारे आला अधिकारी खुद भी सुरक्षा में तैनात हो गए हैं। पुलिस की टीम दौरान शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की है। पुलिस ने बंद की आड़ में शरारत करने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कमर कसी हुई है।

उधर किसान संगठनों ने पीएपी चौक, संविधान चौक, फिल्लौर टोल प्लाजा, नकोदर-जालंधर बाईपास, नकोदर रोड, आलोवाल ढेरियां, भोगपुर हाईवे औऱ किशनगढ़ में वाहनों की आवाजाही रोक दी है। किसान संगठन यहां बड़ी संख्या में मौजूद हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *