इम्यूनिटी बढ़ानी है तो करें इन चीजों का सेवन, कोरोना से लड़ने में मिलेगी भरपूर मदद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 23 Apr 2021

immunity booster

Health:  इस कोरोना काल में जहां हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें, क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप जल्द ही कोरोना का शिकार हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए दुनियाभर की सरकारें तमाम उपाय कर रही हैं और तरह-तरह के सलाह भी दिए गए हैं, जिसमें मास्क पहनना, अच्छे से हाथ धोना, सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर रहना आदि शामिल हैं। इसके अलावा जो सबसे जरूरी चीज है, वो ये कि हम अपनी इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाएं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

आयुष क्वाथ

पिछले साल आयुष मंत्रालय ने इम्यूनिटी बढ़ाने वाली जिन चीजों का सेवन करने की सलाह दी थी, उसमें आयुष क्वाथ भी शामिल था। इसमें तुलसी पत्ता और दालचीनी जैसी घरेलू चीजें मौजूद होती हैं। आयुष मंत्रालय ने बताया था कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना 150 एमएल यानी एक कप आयुष क्वाथ का सेवन कर सकते हैं।

गिलोए पाउडर

इम्यूनिटी बढ़ाने में गिलोए पाउडर भी कारगर हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। गिलोए पाउडर के रोजाना सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, 15 दिन के लिए गर्म पानी में 1-3 ग्राम गिलोए पाउडर का सेवन करना सही है।

अश्वगंधा पाउडर

इम्यूनिटी बढ़ाने में अश्वगंधा पाउडर को भी मददगार माना गया है। आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार इसका सेवन करने से संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी। 15 दिन के लिए दिन में दो बार गर्म पानी में 1-3 ग्राम अश्वगंधा पाउडर का सेवन करें।

आंवला या आंवले का पाउडर

आंवला में अच्छी खासी मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। रोजाना 1-3 ग्राम आंवले के पाउडर का सेवन करें। यह बाजार में आसानी से मिल जाता है।

सुबह-शाम हल्दी वाला गर्म दूध

रोजाना हल्दी दूध के सेवन के कई फायदे हैं, जिसमें इम्यूनिटी का बढ़ाना भी शामिल है। अगर आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ानी है तो रोजाना सुबह-शाम हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।

च्यवनप्राश

इसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाला फूड माना जाता है। पिछले साल इसको लेकर एक शोध भी हुआ था, जिसमें यह कहा गया था कि च्यवनप्राश खाने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं। इसलिए रोजाना एक चम्मच च्यवनप्राश खाएं और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *