Big News: पंजाब सरकार का बड़ा आदेश, 30 अप्रैल तक सभी अस्पताल रहेंगे अलर्ट मोड पर, नहीं होगी गैर जरूरी सर्जरी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona-virus-1

डेली संवाद, चंडीगढ़
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल ने कोविड-19 मैनेजमेंट सम्बन्धी राज्य के निजी अस्पतालों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। उन्होंने कोविड-19 का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों से अपील की कि बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए कम से कम 30 अप्रैल तक ग़ैर-ज़रूरी सर्जरियों को स्थगित किया जाए।

उन्होंने सभी निजी अस्पतालों को निर्देश दिए कि उनकी तरफ से इलाज के लिए सरकारी तय रेटों के अनुसार ही इलाज ख़र्च लिया जाए। इस समय राज्य में 213 निजी अस्पताल कोविड-19 मरीज़ों की देखभाल कर रहे हैं और सरकार ने निजी अस्पतालों को 230 वेंटिलेटर मुहैया करवाए हैं, जिनकी हिदायतों के अनुसार सही प्रयोग किया जाए।

निजी अस्पतालों को सुझाव दिया कि मरीज़ों को समय पर रैफर करें

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कोविड के कारण बढ़ रही मौतों पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि विशेष तौर पर स्तर-2 से स्तर-3 में रैफर करते समय बहुत सी मौतें हो रही हैं और उन्होंने निजी अस्पतालों को सुझाव दिया कि मरीज़ों को समय पर रैफर किया जाए। राज्य को रैमडिसीवीर दवा की 20,000 से अधिक $खुराकें मिली हैं, जोकि निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने अस्पतालों को आगे निर्देश दिए कि वह मरीज़ को सिफऱ् तब तक अपने पास रखें जब तक उनके पास उचित देख-रेख का उपयुक्त प्रबंध हो और यदि वह महसूस करते हैं कि मरीज़ की सेहत के बिगडऩे की संभावना है तो मरीज़ को समय पर स्तर-3 सुविधा में तुरंत रैफर किया जाना चाहिए।

आम लोगों की सुविधा के लिए कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित करें

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि कोविड टीका कीमती है और टीके की किसी भी तरह की बर्बादी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निजी अस्पतालों से अपील की कि वह आम लोगों की सुविधा के लिए कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई को प्रोटोकॉल के अनुसार इस्तेमाल किया जाए और यदि अतिरिक्त सप्लाई की ज़रूरत हो तो संबंधित जि़लो के सिविल सर्जन से संपर्क किया जाए।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान श्री डी.के. तिवाड़ी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए योग्य लाभार्थियों के टीकाकरण के यत्नों को बढ़ाए जाने पर ज़ोर दिया। पंजाब मैडीकल काऊंसिल के प्रधान डॉ. ए.एस. सेखों ने स्वास्थ्य विभाग को यकीन दिलाया कि काऊंसिल द्वारा नियमों की पालना करने के लिए सभी अस्पतालों के साथ तालमेल किया जाएगा और वैबीनार सैशनों में शामिल होंगे। इस काम के बेहतर तालमेल के लिए पंजाब मैडीकल काऊंसिल के सदस्यों को जि़ले अलॉट किए जाएँ, जिससे कोविड मैनेजमेंट और टीकाकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल किया जा सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *