Big News: रात 12 बजे से नहीं मिलेगी पैसों के लेनदेन से जुड़ी यह सुविधा, 14 घंटे के लिए बंदी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कई कदम उठाए हैं। इस बीच डिजिटल लेनदेन करने वालों के लिए आरबीआई ने एक सूचना जारी की है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि टेक्निकल अपग्रेड के चलते कुछ घंटों के लिए ग्राहकों के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

यह अपग्रेडेशन 22 मई 2021 को कारोबार बंद होने के बाद होगा। इसकी वजह से 22 मई खत्म होने के बाद रात 12 बजे से लेकर 23 मई को दोपहर दो बजे तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। एनईएफटी सर्विस का परफॉरमेंस और रिजीलिएंस को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसलिए अगर आपको एनईएफटी के जरिए पैसों का लेनदेन करना है, तो देर न करें।

निशुल्क है एनईएफटी की सुविधा

छह जून 2019 को आरबीआई ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) व एनईएफटी को निशुल्क कर दिया था। आरबीआई ने देश भर में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया था। मालूम हो कि सभी बैंकों में यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। इससे पहले एनईएफटी सुविधा सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक थी। महीने के पहले और तीसरे शनिवार को इसका वक्त सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहता था।

क्या है NEFT?

NEFT का मतलब है नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर। इंटरनेट के जरिए दो लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है। बस इकलौती शर्त ये है कि भेजने वाले और पैसा पाने वाले, दोनों के पास इंटरनेट बैंकिंग सेवा का होना जरूरी है। अगर दोनों खाते एक ही बैंक के हैं तो सामान्य स्थिति में कुछ सेकेंड्स के अंदर पैसा ट्रांसफर हो सकता है।

गैंगरेप के आरोपी से जान को खतरा, देखें पीड़िता की मां ने क्या कहा

https://youtu.be/IuT8QuxBjck



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *