मुख्य सचिव का निर्देश, पंजाब में स्थापित होने वाले बड़े प्रोजेक्टों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

vini mahajan

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब की मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने राज्य में स्थापित होने वाले बड़े प्रोजेक्टों को निश्चित समय में युद्ध स्तर पर पूरा करके उनका लोकार्पण करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि लोक महत्ता वाले सभी प्रोजेक्टों को पहल के आधार पर पूरा किया जाये जिससे पंजाब निवासी जरूरी सुविधाओं का लाभ ले सकें।

यहाँ सम्बन्धित विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ सार्वजनिक निवेश प्रबंधन समिति की एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से बहुत से लोक समर्थकीय प्रोजैक्ट पंजाब निवासियों के लिए शुरू किये गए हैं और इन प्रोजेक्टों का समय पर लोकार्पण करना उन सभी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी है, जिस विभाग के साथ ये प्रोजैक्ट सम्बन्धित हैं।

इन प्रोजैक्ट को पूरा करने का निर्देश

मुख्य सचिव ने हलवारा एयरपोर्ट को शुरू करने सम्बन्धी विस्तार में जानकारी ली। इसके अलावा फाजिल्का में 100 बैडों वाले अस्पताल और कैंसर केयर सैंटर, मोहाली में बन रहे नये मैडीकल काॅलेज, जगत गुरू नानक देव पंजाब ओपन यूनिवर्सिटी, अलग-अलग शहरों में बनने वाले सरकारी काॅलेजों, स्टेट कैंसर सैंटर अमृतसर, गोइन्दवाल साहिब में बनने वाली नयी जेल, बस्सी पठाना के मेगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, प्लाईवुड पार्क होशियारपुर और उद्योग विभाग के प्रमुख प्रोजैक्ट जिनमें अलग-अलग शहरों के औद्योगिक फोकल प्वाइंट भी शामिल हैं, बाबत मुख्य सचिव ने जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि लोक-समर्थकीय सभी प्रोजेक्टों को सम्बन्धित विभाग निश्चित समय में पूरा करें जिससे लोगों को इन प्रोजेक्टों का फायदा मिल सके। अलग-अलग शहरों के औद्योगिक फोकल प्वाइंटों बाबत मुख्य सचिव ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि उद्योग की मजबूती के लिए तथा अपेक्षित बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए उद्योग विभाग सभी प्रोजेक्टों को समय पर लोकार्पित करे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *