गर्लफ्रैंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था PNB से 13,500 करोड़ रुपए फ्राड करने वाला मेहुल, तस्वीर आई सामने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

babara zarabika

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में वांछित मेहुल चौकसी जिस गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने एंटीगुआ से पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंचा था, उसका कोई अता-पता नहीं मिल पा रहा है। माना जा रहा है मेहुल उसके साथ यॉट पर सवार होकर ऐश करने के लिए डोमिनिका गया था। वहां उसे पुलिस ने अवैध आव्रजन के चलते पकड़ लिया। इस बीच उसकी गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका वहां से रफूचक्कर हो गई।

मेहुल चौकसी भारत का बड़ा हीरा व ज्वेलरी कारोबारी था। उसने सरकारी पंजाब नेशनल बैंक के साथ 2018 में हजारों करोड़ की धोखाधड़ी की थी। भारत में केस दर्ज होने के ठीक पहले वह देश छोड़कर भाग निकला था। बाद में वह अपने पैसों के दम पर कैरेबियाई देश एंटीगुआ में बस गया। वहां की उसने नागरिकता ले ली।

वकीलों ने लगाया अपहरण का आरोप

मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका के एक अस्पताल में भर्ती है। उसे भारत लाने के प्रयास जारी हैं। सूत्रों का कहना है कि मेहुल एंटीगुआ में अपनी गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका के साथ ही रहता था। बीते दिनों दोनों एंटीगुआ से यॉट के जरिए डेट पर पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंचे थे।

मेहुल चोकसी के वकीलों का आरोप है कि उनका पक्षकार 23 मई को अपनी गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका से मुलाकात करने वाला था। तभी जॉली हार्बर इलाके से एंटीगुआ पुलिस और भारतीय अधिकारियों ने उनका अपहरण कर लिया। बबारा जराबिका और चोकसी की मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि जब वह रेस्त्रां जा रहा था, उसी दौरान अपहरण कर लिया गया।

कौन है बबारा जराबिका

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बबारा जराबिका इंवेस्टमेंट सलाहकार है। वह लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ी है। वकीलों के अनुसार मेहुल और बबारा एक साल से दोस्ती में थे और अक्सर मिलते रहते थे। बबारा जराबिका एक बेहद शानो-शौकत की जिंदगी जीती है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि वह लग्जरी यॉट के जरिए समुद्र में मौज की शौकीन है।

उसे ट्रेवल, बिजनस और स्पोर्ट्स का शौक है। बता दें, रविवार को एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने मेहुल चोकसी संभवत: अपनी गर्लफ्रेंड को डेटिंग पर यॉट के जरिए पड़ोसी देश डोमिनिका ले गया था और वहीं पकड़ा गया।

उधर, डोमिनिका की हाईकोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर पर दो जून तक रोक लगा दी है। अगली सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा। इस बीच चोकसी ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआ व भारतीय की तरह दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे जॉली बंदरगाह से अगवा किया और डोमिनिका ले गए। चोकसी की कई तस्वीरें सामने आईं जिसमें उसकी आंखें सूजी हुई थीं और चोट के निशान थे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *