पंजाब सरकार ने ट्रीबो होटल्स की साझेदारी के साथ मोबाइल कोविड केयर यूनिट की स्थापना की : बलबीर सिद्धू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/एसएएस नगर
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर के जिला प्रशासनिक परिसर से एक मोबाइल कोविड केयर यूनिट (एमसीसीयू) को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने ट्रीबो होटल्स की साझेदारी के साथ जिले के दूरदराज के गांवों की सेवा के लिए इस मोबाइल कोविड केयर यूनिट (एमसीसीयू) की स्थापना की है।

कोरोना मुक्त पंजाब के लिए मिशन फतेह-2.0 के तहत इस एमसीसीयू को स्थापित करने का उद्देश्य इस कठिन समय में ग्रामीण समुदायों की सेवा करना है, जिनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच है। एमसीसीयू में 20 बेड, 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑन-साइट मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल सप्लाई होगी। एस.ए.एस. नगर जिला प्रशासन मोबाइल कोविड केयर यूनिट चलाने वाला सबसे पहला जिला है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पायलट एमसीसीयू की सफलता के बाद, कुछ और एमसीसीयू चलाए जाएंगे।

मोबाइल यूनिट की बहुत ज्यादा आवश्यकता

सिद्धू ने कहा कि टीयर-1 और मेट्रो शहरों से छोटे शहरों और गांवों में फैली इस महामारी के कारण अंदरूनी इलाकों के कोविड-19 रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक मोबाइल यूनिट की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल यूटिन को तुरंत तैयार किया जा सकता है और इसके द्वारा दूर-दराज के स्थानों पर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं जहां इस समय मौजूदा गंभीर स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचा पर्याप्त नहीं है।

इस बीच, उपायुक्त गिरीश दयालन ने बताया कि एसएएस नगर के जिला प्रशासन ने चिकित्सा आपूर्ति और खाने-पीने की सामग्रियों सहित मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की है, जबकि ट्रीबो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित मोबाइल बेस कैंप स्थापित करने के लिए आगे आया है। यह कैंप ग्रामीण निवासियों को दवा सहित मुफ्त सेवा प्रदान करेगा।

मोबाइल कोविड केयर यूनिट का उद्देश्य

इस पहल संबंधी बात करते हुए ट्रीबो होटल्स के वाइस प्रेसिडेंट-बिजनेस डेवलपमेंट पुनीत पुरी ने कहा, “ट्रीबो एस.ए.एस. के जिला प्रशासन को इस पहल को स्थापित करने में उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता है। कोविड के भीतरी इलाकों में फैल जाने के कारण यह जरूरी है कि उन लोगों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल और सेवाएं प्रदान की जाएं जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

मोबाइल कोविड केयर यूनिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मुफ्त अच्छी गुणवत्ता की देखभाल समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक पहुंचे। भारत के एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में, हम इस कठिन समय में अपने साथी नागरिकों के साथ खड़े होना अपना कर्तव्य समझते हैं।

मोबाइल कोविड केयर यूनिट की स्थापना

इससे पहले, ट्रीबो ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कोविड केयर सेंटर स्थापित किए थे, और अब संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए इसने मोबाइल कोविड केयर यूनिट की स्थापना की है। गौरतलब है कि ट्रीबो होटल देश की सबसे बड़ी होटल श्रृंखलाओं में से एक है। यह 100़ से अधिक शहरों में 500़ से अधिक होटलों के नेटवर्क का संचालन करता है। ट्रीबो की स्थापना 2015 में सिद्धार्थ गुप्ता, कदम जीत जैन और राहुल चैधरी ने की थी।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *