Big News: जालंधर में नशा बेचने को रोका तो सरपंच ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

firing in jalandhar

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां नशा बेचने से रोकने वाले लोगों पर बदमाशों ने गोली चला दी है। फिलहाल बचाव यह है कि इस गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि गांव के सरपंच  ने गोली चलाई है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के गांव गांखला में सरपंच ने पंच के घर में दर्जन के करीब साथियों सहित गोलीबारी की। अचानक गोलियां चलने के कारण इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पाकर सीआईए स्टाफ की पुलिस और थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोल भी बरामद कर लिए हैं ।

पुलिस को दिए बयानों में वीर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने कहा कि वह गांव में पंच है और सरपंच इलाके में नशा बेचता है जिस कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है उन्होंने इस बात का विरोध किया इसी रंजिश के चलते उसने बीती देर रात उनके घर में दर्जन के करीब साथियों सहित हमला करके गोलियां चला दी।

मौके पर पहुंचे एसएचओ कश्मीर सिंह ने बयान दर्ज किया है। उनका कहना है कि मौके से उन्होंने गोलियों की खोल बरामद कर लिए हैं। फिलहाल सरपंच सुखवंत सिंह सुक्खा मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पंजाब में कर्फ्यू को लेकर कैप्टन ने कही बड़ी बात, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *