Big Breaking: भाजपा विधायक समेत 60 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
1 Min Read

bjp

पुणे। देश में अभी कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है। इधर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन कोरोना प्रतिबंधों का अभी भी पालन करना होगा। वहीं लॉकडाउन के बावजूद कई जगह पर लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में भी भाजपा विधायक समेत 60 लोगों पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे में एक शादी में शामिल हुए भाजपा विधायक महेश लांडगे समेत 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये लोग शादी में लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

बता दें कि देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। 54 दिन बाद देश में कोरोना के सबसे कम दर्ज किए गए है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.27 लाख मामले दर्ज किए गए हैं और इस बीच 2795 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। हालांकि सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *