Big News: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ही बने रहेंगे पंजाब के ‘कैप्टन’, सोनिया गांधी से दिल्ली में करेंगे मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़
नवजोत सिद्धू के तल्ख तेवर से नाराज कांग्रेस हाईकमान फिलहाल पंजाब में अमरिंदर सिंह के ही कैप्टन बने रहने के पक्ष में दिख रहा है। राज्य में पार्टी के अंदर चल रहे मतभेद निपटाने के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी को भी तीन दिन की कवायद के बाद यह आभास हो गया है। दरअसल पार्टी के आधे से ज्यादा विधायकों ने समिति के सामने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली और तमाम मुद्दों को लेकर कड़ी नाराजगी दिखाई, लेकिन ज्यादातर चुनाव से पहले फिलहाल कैप्टन को हटाने के पक्षधर नहीं दिखाई दिए।

इस बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर भी गुरुवार को दिल्ली पंहुच रहे हैं और शुक्रवार को कमेटी से मुलाकात कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कमेटी से मिलने के पहले वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस आलाकमान की ओर से गठित मल्लिकार्जुन खरगे, जयप्रकाश अग्रवाल और हरीश रावत की उच्च स्तरीय समिति ने पंजाब के विधायकों, सांसदों और नेताओं की बात सुन रहे हैं।

बताते हैं कैप्टन की कार्यप्रणाली, व्यवहार और कांग्रेस के किए वादों को पूरा न करने को लेकर तमाम नेताओं ने शिकायत की है, लेकिन ये विधायक फिलहाल उन्हें बदलने में नुकसान भी देख रहे हैं। विधायकों ने बस इतनी मांग की है कि चुनाव से पहले उनके क्षेत्र के मुद्दे पूरे कराने के लिए हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री पर दबाव बनाया जाए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *