Big Breaking: भाजपा पार्षद के परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग, पार्षद की मौत, बेटी की हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

shoot out

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार रात आतंकवादियों ने भाजपा के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी. हमला उस समय हुआ जब पार्षद अपने एक मित्र के घर थे. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीन आतंकियों के समूह ने रात करीब 10:15 बजे राकेश पंडित पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. आतंकियों की गोलीबारी में राकेश के मित्र की बेटी भी घायल हुई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, राकेश पंडित को सुरक्षा प्रदान की गई थी और उन्हें दो निजी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए थे. उन्होंने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन कर वह बिना सुरक्षा के दक्षिण कश्मीर स्थित अपने पैतृक गांव चले गए।

प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने एक बयान में कहा, “पुलवामा के त्राल में पार्षद राकेश पंडित पर हुए आतंकी हमले के बारे में सुनकर दुख हुआ. मैं हमले की कड़ी निंदा करता हूं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे

बयान में कहा गया, “आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे और इस तरह के जघन्य कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.” पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि “बेहूदा हिंसा” के ऐसे कृत्यों ने जम्मू-कश्मीर को “केवल दुख” दिया है. यह सुनकर स्तब्ध हूं कि भाजपा नेता राकेश पंडित की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. हिंसा के इन अमानवीय कृत्यों ने जम्मू-कश्मीर को केवल दुख ही पहुंचाया है. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं और उनकी आत्मा को शांति मिले।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *