सास-बहू की लड़ाई: कोरोना पीड़ित सास को आया गुस्सा, बहू को जबरन गले लगाकर किया संक्रमित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तेलंगाना। सास-बहू से जुड़ा एक मामला तेलंगाना में सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यहां एक महिला कोरोना की चपेट में आ गई। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया तो वह अपनी बहू को ताने देने लगी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो महिला ने अपनी बहू को जबरन गले लगा लिया और उसे भी संक्रमित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम तेलंगाना के सोमरीपेटा गांव का है। यहां एक महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया तो उसे घर में ही आइसोलेट कर दिया गया। कोरोना फैलने के डर से परिवार के लोगों ने उससे मिलना-जुलना भी बंद कर दिया। हालांकि, इस बात से वह महिला भड़क गई और अपने परिवार के लोगों से नाराज रहने लगी।

पहले दिए ताने, फिर बहू को किया बीमार

बताया जा रहा है कि होम आइसोलेशन में वह महिला बेहद चिड़चिड़ी हो गई। वह अपने परिवार वालों को ताने देने लगी। वह अपनी बहू से कहने लगी कि मेरे मरने के बाद तुम सुखी रहना चाहती हो। इस वजह से मुझे कमरे में बंद कर दिया है। इसके बाद भी उस महिला की नाराजगी खत्म नहीं हुई। उसने अपनी बहू को जबरन गले लगा लिया, जिससे वह भी संक्रमित हो गई।

जानकारी के मुताबिक, जब बहू का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया तो उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसकी बहन उसे राजन्ना सिरसिला जिले के थिम्मापुर गांव में अपने घर ले गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहू ने बताया कि उसकी सास सबसे ज्यादा परेशान इस बात से थी कि कोरोना संक्रमित होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने उससे दूरी बना ली थी।

बहू ने दी यह जानकारी

पीड़ित बहू ने स्वास्थ्य अधिकारियों को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सास को परिजनों से अलग-थलग रखा गया था। उन्हें सबसे अलग दूसरी जगह भोजन दिया जाता था। इसके अलावा पोते-पोतियों को भी उनके करीब नहीं जाने दिया जाता था, जिससे वह खीझ गईं। बता दें कि अब बहू का इलाज चल रहा है। वह अपनी बहन के घर होम आइसोलेशन में है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *