जालंधर से गायब हुआ 7 साल का बच्चा सकुशल बरामद, किडनैपर गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में वीरवार रात पक्का बाग से लापता हुए सात वर्षीय अबु पुत्र सरफराज अहमद नाम के बच्चे को बनारस (यूपी) में जीआरपी ने काबू कर लिया है। बीती रात ही पुलिस ने इरफान का मोबाइल ट्रेस करना शुरु कर दिया था। जालंधर कैंट से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई थी जिसके बाद यूपी की तरफ जाने वाले रास्तों पर उसकी लोकेशन आती रही।

जालंधर पुलिस ने बच्चे और इरफान की फोटो पहले से ही बनारस जीआरपी को भेज दी थी। शुक्रवार बाद दोपहर जब गाड़ी वहां पर पहुंची तो पहले से ही तैयार जीआरपी ने दोनों को पहचान कर वहां पर उतार लिया और जालंधर पुलिस को सूचित कर दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों को लाने के लिए पुलिस ने टीम भेज दी गई है। उनके वापस आने के बाद ही पता चलेगा कि इरफान ने बच्चे का अपहरण क्यों किया था।

बच्चा इरफान के पास उर्दू और अरबी सीखता था

बच्चे के पिता सरफराज ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। उसका बच्चा इरफान के पास उर्दू और अरबी सीखता था। बाद में इरफान उसके पास काम करने लगा लेकिन पैसों के लेन देन में उसे निकाल दिया था। बीती रात से सात वर्षीय अबु नाम का बच्चा लापता हो गया था। बच्चे की दादी वसीमा खातून ने आरोप लगाया था कि उसका बेटा राजा चश्मा ठीक करने का काम करता है। उसके पड़ोस में ही रहने वाले मोहम्मद करीम खान का साला इरफान उसके बेटे के पास काम करने लगा था।

बीते दिनों राजा ने इरफान को काम से निकाल दिया। वीरवार देर रात उनका पोता घर के बाहर ही खेल रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। उन्होंने आशंका जताई के इरफान ही उनके पोते को ले गया है। वहीं इरफान के जीजा मोहम्मद करीम खान ने बताया कि उसका साला राजा के पास काम करता था, लेकिन किसी बात को लेकर अनबन हो गई। रात को पता चला कि राजा का बेटा लापता है और उसके साले पर अपहरण आरोप लग रहा है। उसका कहना था कि अभी तक किसी ने बच्चा ले जाते हुए इरफान को नहीं देखा।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *