Big News: विजय सांपला का रास्ता रोकने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, SHO सस्पेंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मानसा /चंडीगढ़
मानसा जिले के गांव फफड़े भाईके के एक दलित परिवार को न्याय दिलवाने हेतु जाते, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला का रास्ता रोकने के जुर्म में पंजाब पुलिस ने दलित परिवार की शिकायत पर असमाजिक तत्वों के खिलाफ भीखी थाने में एफआईआर नंबर 75 दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले मानसा में तफ्तीश के लिए थाने ले जाए गए दलित युवक मनप्रीत (20) की घर लौटने के कुछ समय बाद मौत हो गई थी।

मृतक की माता ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला को लिखित शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई थी। आज उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला स्वयं मानसा में पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे।

भीखी पुलिस थाने का एसएचओ सस्पेंड

मृतक मनप्रीत की माता भप्पी कौर, पिता मलकीत सिंह एवं गांव के दलित भाईचारे से संबंधित गण्यमान्य व्यक्तियों ने डीआईजी जसकरण सिंह तथा डीसी मानसा महिन्द्र पाल एवं एसएसपी सुरिन्द्र लांबा की उपस्थिति में सांपला को अपनी आपबीती सुनाई। परिवार ने सांपला को अपने बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाई, जिसमें उसके शरीर के कई हिस्सों में जख्मों की पुष्टि हुई थी। इस उपरांत सांपला के आदेशों पर आरोपी भीखी थाना एसएचओ को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज हुई।

सांपला ने डीसी मानसा को आदेश दिए कि एससी एक्ट के तहत पीडि़त परिवार को दी जाने वाली 8 लाख 25000 मुआवजा राशि में से 4 लाख 25 हजार रुपए तुरंत जारी करें। दिवंगत के छोटे भाई को ग्रेजुऐशन तक मुफ्त शिक्षा देने एवं मृतक के माता-पिता को मकान बनाने के लिए तुरंत बनती अनुदान राशि जारी करने के आदेश भी डीसी मानसा को दिए।

मृतक की माता को आर्थिक सहायता

मृतक की माता को 5000 रूपए तक प्रति माह की पेंशन देने के आदेश किए। पीडि़त परिवार ने इस मुसीबत की घड़ी में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार जताया।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *