कांग्रेस MLA की शर्मनाक करतूत, WhatsApp ग्रुप पर पोस्ट की अश्लील वीडियो और फोटो, लोगों ने निकाली गालियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

शहडोल। कांग्रेस के विधायक और जिलाध्यक्ष का नया कारनामा सामने आया है। विधायक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में ब्लू फिल्मों की कुछ फोटो पोस्ट कर दीं। (MLA posted obscene photo) विधायक द्वारा पोस्ट की गईं अश्लील फोटो से व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े शहर के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने विरोध किया तो विधायक ने फटाफट वो सभी अश्लील फोटो डिलीट कर दीं।

मगर तब तक इसके स्क्रीन शॉट वायरल हो गए। मामला मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक एवं अनूपपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फुंदेलाल सिंह से जुड़ा हुआ है। विधायक फुंदेलाल सिंह व्यापंम के आरोपी हैं। (Congress MLA Phunde lal Singh)।

विधायक ने पोस्ट की अश्लील फोटो

कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह ने शहडोल जिले के आयुष इंडिया नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में ब्लू फिल्मों की कई बेहद अश्लील फोटो पोस्ट कर दीं। ये अश्लील फोटो देखते ही लोगों ने विधायक फुंदेलाल सिंह के लिए टिप्पणियां करना शुरू कर दीं। लोगों ने इनका विरोध भी किया। क्योंकि इस व्हाट्सएप ग्रुप में विभिन्न क्षेत्रों के नामी सभ्रांत लोग जुड़े हुए थे।

विधायक फुंदेलाल सिंह द्वारा पोस्ट की गईं अश्लील फोटो के मामले से शहडोल जिले की राजनीति में सरगर्मियां बढ़ गईं। कुछ लोगों ने इन तस्वीरों का स्क्रीन शॉट लेकर वायरल भी कर दिया। उधर इस मामले में विधायक का कहना है कि ये अश्लील फोटो गलती से व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट हो गई। उन्हें तुरंत हटा भी लिया था।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *