कोरोना काल में बिना किसी सहायता के लोगों की मदद कर रही हैं समाजसेवी रागिनी श्रीवास्तव

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
कोरोना महामारी के इस महामाई के इस वीभत्स समय में समाज सेविका रागिनी श्रीवास्तव निरंतर असहाय और गरीबों की सेवा में जुटी हैं, इसी क्रम में उन्होंने आज मर्सी होम वृंदावन कॉलोनी सुलतानपुर रोड लखनऊ में मंदबुद्धि बच्चों को खाने-पीने की सामग्री वितरित की।

रागिनी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बिना किसी सरकारी सहायता के उन्होंने स्वयं के खर्च पर स्लम एरिया जयप्रकाश नगर सहित कई क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सेनेटरी पैडj का वितरण कर रही हैं।

इसके अलावा वह जरूरतमंदों को राशन, कपड़े, दवाइयां, ऑक्सीजन और कोरोना पीड़ित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवा कर उनका इलाज करवाने का पुनीत कार्य विगत 2 वर्षों से लगातार करती आ रही हैं। रागिनी का सेवा कार्य लखनऊ के अलावा कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली सहित अन्य जिलों में भी चल रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *