खुदकुशी करने वाले जिम ट्रेनर के परिवार की सहायता के लिए आगे आए सुखविन्दर सिंह बिन्द्रा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Big news

डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना
नौजवान फिटनैस ट्रेनर बरिन्दर कोहली (38), जिसने हाल ही में खुदकुशी कर ली थी, के परिवार की सहायता के लिए आगे आते हुए पंजाब यूथ विकास बोर्ड (पी.वाई.डी.बी.) के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने उनके परिवार को संपूर्ण सहायता का भरोसा दिया है और कहा है कि वह जल्द से जल्द इस ट्रेनर के एक पारिवारिक सदस्य को नौकरी देने का मामला उठाएंगे।

पीडि़त के परिवार को 25000 रुपए की वित्तीय सहायता देते हुए श्री बिन्द्रा ने कहा कि वह ट्रेनर के परिवार को वित्तीय सहायता देने और उनके 7 साल के बेटे को मुफ़्त शिक्षा प्रदान करने सम्बन्धी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को लिखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कोविड की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, इसलिए उन्होंने जिम खोलने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है, जिससे जिम मालिक/ट्रेनर अपने परिवार का सहारा बन सकें।

श्री बिन्द्रा ने आगे कहा कि पंजाब सरकार पंजाब को खेल का केंद्र बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही और जिम इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नौजवानों के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए सभी यत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौजवानों में विशेष गुण होते हैं और खेल के दौरान टीम की भावना पैदा होना उनमें से एक मुख्य गुण है, जो नौजवानों को उनकी जि़ंदगी में सफल होने के लिए सहायक साबित हो सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *