पंजाब में धान की बीजाई का सीजन आज से होगा शुरू, राज्य सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

captain amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में कल 10 जून से धान की बीजाई का सीजन शुरू हो रहा है। राज्य सरकार की तरफ से खेती ट्यूबवैलों के लिए निर्विघ्न आठ घंटे बिजली सप्लाई और धान की सफलतापूर्वक बीजाई के लिए जरुरी पानी की सप्लाई के लिए जरुरी इंतजाम किये जा चुके हैं।

यह जानकारी देते हुए कृषि और किसान कल्याण विभाग के डायरैक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि पंजाब में इस साल कुल 30.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल धान के तहत आऐगा जिसमें से 5.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल बासमती के तहत जबकि बाकी क्षेत्रफल गैर-बासमती धान के तहत होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस साल कुल क्षेत्रफल में 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल धान की सीधी बीजाई के तहत लाने का लक्ष्य निश्चित किया गया है जिसकी बीजाई पहले ही चल रही है जिसके लिए अपेक्षित बिजली मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि धान की बीजाई के बाद किसानों को खादों और कीटनाशकों की जरूरत पड़ती है जिसके लिए कृषि विभाग ने इसके पुख्ता इंतजाम किये हुए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *