Big Breaking: पंजाब में घमासान के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता छोड़ने जा रहा है पार्टी, पीयूष गोयल के साथ नड्डा से मुलाकात, प्रेस कांफ्रेंस जल्द

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली
कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के बड़े लीडर भाजपा की तरफ झुकाव बनाए हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जतिन प्रसाद भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ दिल्ली भाजपा कार्यालय के लिए हुए रवाना हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोपहर 1:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में जतिन प्रसाद भाजपा ज्वाइन करेंगे।

पंजाब समेत चल रहे कई राज्यों में कांग्रेसी घमासान के बीच जतिन प्रसाद का कांग्रेस छोड़ना और भाजपा ज्वाइन करना सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए सबसे बड़ा कुठाराघात साबित होगा। आपको बता दें अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है और जतिन प्रसाद का अपनी लॉबी में मजबूती से पकड़ है।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *