किसान आंदोलन के दौरान बंगाली युवती से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बढ़ सकती है योगेंद्र यादव की मुश्किलें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

arrested

नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने पर आई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को झज्जर की एसआईटी ने भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल मलिक निवासी झोझूकलां के रूप में हुई है। एसआईटी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस की ये कार्रवाई गुपचुप तरीके से की गई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने पर कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल की एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में झज्जर पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया गया था। मामले की जांच एसआईटी ही कर रही है। पुलिस ने अनिल मलिक पर 25 हजार रुपये का इनाम रखते हुए अतिवांछित घोषित किया हुआ था।

आरोपी को एक ठिकाने से धर दबोचा

झज्जर एसआईटी की टीम ने भिवानी पहुंचकर आरोपी को एक ठिकाने से धर दबोचा। भिवानी पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि झज्जर एसआईटी की टीम ने बुधवार को भिवानी से झोझूकलां निवासी अनिल मलिक को गिरफ्तार किया है, जो किसान धरने पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 25 हजार का इनामी था।

कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की आंदोलनकारी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई थी। बहादुरगढ़ पुलिस ने दो महिलाओं और चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। दुष्कर्म और वारदात की साजिश में शामिल होने के आरोप में युवती के पिता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना बहादुरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई थी।

संयुक्त किसान मोर्चा की किरकिरी 

संयुक्त किसान मोर्चा को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का पता 2 मई को ही चल गया था। उसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई करने की जगह किसान नेता बैठक करते रहे। जब युवती के पिता ने आगे आकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया तो अब संयुक्त किसान मोर्चा को किरकिरी होने पर सफाई देनी पड़ी।

जिसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा अपने साथ युवती के पिता को भी लेकर आया और उनको न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े होने का दावा किया। किसान आंदोलन में शामिल होने आई बंगाल की युवती से टीकरी बॉर्डर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *