बड़ी खबर: HDFC बैंक में 1 करोड़ रूपए की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना: बिहार के हाजीपुर (Hajipur) में लूटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है और वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के जढूआ में एचडीएफसी बैंक से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूट (Loot in HDFC Bank) की सूचना मिली है।

बताया जा रहा है कि बाइक से आए आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और नाकेबंदी कर गहन जांच पड़ताल शुरू कराई गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

नित्यानंद राय के घर के पास है HDFC बैंक

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के जिस ब्रांच में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है, वह बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के घर के पास स्थित है. डकैती के बाद फिर से पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की शाखा से लूट की राशि करीब एक करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. लेकिन अबतक लूट की रकम कितनी है इसका खुलासा न तो बैंक कर्मियों द्वारा किया गया है और न ही प्रशासन द्वारा इस बारे में कोई जानकारी दी गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *