भाजपा पार्षद विरेश मिंटू बने जालंधर नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से पार्षद विरेश मिंटू को नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष बनाया।

सुशील शर्मा ने विरेश मिंटू को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे और नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की आवाज को बुलंद कर शहर के प्रमुख मुद्दों का समाधान करने में विफल रही जालंधर नगर निगम में कांग्रेस की सरकार का विरोध नगर निगम हाउस की बैठक में करेंगे।

ताकि जो भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के साथ उनके वादों के विकास के कार्यों में जो कांग्रेस पार्टी द्वारा भेदभाव किया जा रहा है उसका सामना बुलंद आवाज से किया जा सके इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद शैली खन्ना,राजेश कपूर, अजय चोपड़ा, गोपाल कृष्ण सोनी, पार्षद प्रभदयाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद बलजीत प्रिंस उपस्थित थे।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *