नाबालिग लड़कियों की लगती थी बोली, फिर करवाते थे जिस्मफरोशी का धंधा, 5 गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

sex racket

लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने पूर्वोत्तर राज्यों से नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वीरवार देर रात को विशेष अभियान के तहत पांच मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों के चंगुल से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक गुरुवार रात को सूचना मिली कि गोमतीनगर के विपुल खंड इलाके में पूर्वोत्तर राज्यों की कुछ किशोरियों की तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह किशोरियों से वेश्यावृत्ति कराता है। जानकारी होने के बाद प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम तैयार की गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विपुलखंड के ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन केपास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं और तीन पुरूष शामिल है। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने दो किशोरियों को मुक्त कराया है। एडीसीपी के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों में गाजीपुर थानाक्षेत्र के मुरारीनगर निवासी सनी गुप्ता, वहीं 30 साल की महिला, असम के नगांव के मुराजर बाजार निवासी फैजुद्दीन, उसकी पत्नी ओर इंदिरानगर में किराए पर रहने वाला राहुल गौतम शामिल है। राहुल बरेली का रहने वाला है।

असम की किशोरियां मुक्त कराई गई

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक यह गिरोह पूर्वोत्तर राज्यों से किशोरियों को बहलाफुसलाकर लाते हैं। इसके बाद उनसे वेश्यावृत्ति कराते है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत इन आरोपियों के पास से दो किशोरियों को मुक्त कराया। पूछताछ में सामने आया कि मुक्त कराई गई किशोरियां मूलरूप से असम की रहने वाली है। उनको लखनऊ में कुछ दिन पहले लाया गया था।

पुलिस के मुताबिक किशोरियों को बेचने की तैयारी थी। लेकिन अभी सौदा तय नहीं हो सका था। इसी बीच उनसे वेश्यावृत्ति कराई जाने लगी। दोनों किशोरियों को वेश्यावृत्ति के लिए ही लेकर विपुलखंड ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने दबोच लिया है।

50 हजार से एक लाख में बेची जाती है किशोरियां

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक यह गिरोह किशोरियों को लखनऊ लाने केबाद उनका सौदा करता है। सौदा करने के लिए कोई दाम तय नहीं होता है। पूछताछ में सामने आया कि किशोरियों को 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये में बेचते हैं। इस गिरोह के पास से बरामद दो किशोरियों को भी बेचने की तैयारी थी। पुलिस केमुताबिक गिरोह के सदस्य सिर्फ लखनऊ में ही नहीं है। वह जहां सौदा तय हो जाता है । वहीं किशोरियों को लेकर चले जाते हैं।

गिरोह के सभी सदस्यों का हिस्सा भी उनकी भूमिका पर तय रहती है। इसमें किसी भी तरह सौदेबाजी नहीं होती है। पुलिस पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ताकि राजधानी सहित आसपास केजिलों में फैले नेटवर्क को तोड़ा जा सके। पुलिस बरामद किशोरियों के परिवारीजनों से संपर्क कर रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *