डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश शासन ने 9 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। नियुक्ति विभाग की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक ज़िलों में हुए एसडीएम स्तर के फेरबदल किए गए हैं। सभी अफसरों को सोमवार को अपने अपने जिलों में पदभार ग्रहण करना पड़ेगा।
इन अफसरों को हुआ तबादला
- PCS सुरेंद्र बहादुर सिंह SDM मिर्ज़ापुर से SDM वाराणसी
- PCS उदय भान सिंह OSD UPSHA से SDM वाराणसी
- PCS अशोक कुमार SDM मुजफ्फरनगर से SDM रामपुर
- PCS रोशनी यादव का SDM मिर्जापुर से UPSHA में OSD
- PCS डॉ राजेश कुमार SDM रामपुर से SDM बदायूं
- PCS राजबहादुर सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़ से SDM मुरादाबाद
- PCS संतोष उपाध्याय OSD नोएडा अथॉरिटी से SDM ललितपुर
- PCS अविनाश त्रिपाठी SDM ललितपुर से OSD नोएडा अथॉरिटी
- PCS ठाकुर प्रसाद SDM हाथरस से सहायक नगर आयुक्त अलीगढ़