पंजाब कांग्रेस के सैक्रेटरी गीत रतन खैहरा ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- सुनील जाखड़ को प्रधानगी से हटाया जाए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सैक्रेटरी गीत रतन खैहरा ने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि अकाली दल और बसपा गठजोड़ के बाद दोआबा में कांग्रेस पार्टी के समीकरण बदल गए हैं। इनके गठबंधन से कांग्रेस पार्टी को प्रभाव पड़ सकता है। खैहरा ने कहा कि कांग्रेस के साथ जुड़ा हुआ दलित बसपा में शामिल ना हो इसलिए हाईकमान को चाहिए कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन 2 – 4 दिन में कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ की कारगुजारी को इतनी बढ़िया नहीं रही, जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ कांग्रेसी उनसे खफा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार टिकटों का वितरण भी दलित कैंडिडेट को देखते हुए बहुत सोच समझ कर करना होगा। खैहरा ने एक बार फिर मांग करते हुए कहा कर्मठ और टकसाली कांग्रेसियों को कि जिला प्रधानों की बागडोर सौंपनी चाहिए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ को जल्द से जल्द बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित भाईचारे से किसी भी ईमानदार व्यक्ति को प्रधान बनाया जाए जिससे कि अकाली दल और बसपा के गठबंधन को कड़ी टक्कर दी जा सके। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाए ताकि कि कांग्रेस पार्टी पंजाब फिर भारी बहुमत से जीत सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *