पंजाब पुलिस के रिटायर्ड DCP ने ज्वाइन किया AAP, इस विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब पुलिस से रिटायर्ड DCP बलकार सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली। आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा ने जालंधर में उनका पार्टी में स्वागत किया। बलकार सिंह को करतारपुर या आदमपुर से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। बलकार सिंह नौकरी के अंतिम दिनों और अब भी करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्‌ढा ने कहा कि बलकार सिंह के ज्वाइन करने से पार्टी को दोआबा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। उनके पंजाब पुलिस में 32 साल के अनुभव का फायदा मिलेगा। उन्होंने अफसर होते हुए भी लोगों की भलाई और धार्मिक सौहार्द कायम रखने के लिए कई काम किए।

बलकार सिंह ने कहा कि मुझे जनता की सेवा के लिए एक प्लेटफॉर्म मिला है। 32 साल से सेवा कर रहा हूं। दिल्ली की गवर्नेंस और एजुकेशन, हेल्थ व गरीब जनता की भलाई के लिए काम करने से प्रभावित होकर मैं पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं। अकाली दल व कांग्रेस के बारे में पूछे जाने पर बलकार सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी में क्या हमें इंसाफ मिला?, इसी एक बात से सब कुछ समझा जा सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *