पंजाब: मुख्य सचिव ने अमृतसर के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट को दी हिदायत, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read

vini mahajan

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य में कैंसर के मरीज़ों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने आज चिकित्सा शिक्षा विभाग को अमृतसर के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट को इसी वित्तीय वर्ष में कार्यशील करने की हिदायत दी है।

यहाँ कैंसर इंस्टीट्यूट के चल रहे सिविल और अन्य सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि 120 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजैक्ट में अत्याधुनिक 150 बिस्तरों वाला कॉम्पलैक्स होगा, जो कैंसर के मरीज़ों को वैश्विक दर्जे की इलाज संबंधी सुविधाएं प्रदान करेगा।

पी.एच.एस.सी. द्वारा किए जा रहे सिविल कार्यों के लिए समय सीमा तय करते हुए श्रीमती महाजन ने हिदायत की कि सिविल कार्यों को अक्तूबर, 2021 तक पूरा किया जाए और इसके तुरंत बाद उपकरणों की स्थापना मुकम्मल की जाए।

मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव ने फाजि़ल्का में ट्रशरी कैंसर केयर सैंटर की प्रगति का जायज़ा भी लिया और इस प्रोजैक्ट के चल रहे सिविल कार्यों को मार्च, 2022 तक मुकम्मल करने के लिए कहा। इस मीटिंग में प्रमुख सचिव वित्त के.ए.पी. सिन्हा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान डी.के. तिवाड़ी, पी.एच.एस.सी. के एम.डी. तनु कश्यप और बी.एफ.यू.एच.एस. के वी.सी. डॉ. राज बहादुर मौजूद थे।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *