पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के योगदान को भारत कभी भुला नहीं सकता : गीत रतन खैहरा

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
भारत के राजनीतिक इतिहास में राजीव गांधी का उल्लेख अविस्मरणीय, दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में किया जाता है। उनके जन्मदिन पर हर साल की तरह इस साल भी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सैक्टरी गीत रतन खैहरा और वार्ड नंबर 38 में कांग्रेसियों की तरफ से माइंड ट्रैक कॉलेज बस्ती शेख जालंधर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सैक्रेटरी गीत रतन खैहरा ने आज के दिन जन्मे देश के दूरदर्शी 6वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर युग की शुरुआत करने साथ साथ पंचायती राज स्थापित करने बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया।

इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सैक्रेटरी गीत रतन खैहरा, करण मल्ली, पार्षद ओंकार राजीव टीका, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवासी सेल के वाइस चेयरमैन जब्बार खान, मोंटू सिंह, निशांत घई, विक्रम शर्मा, शिवा सोढ़ी, विनोद रॉक्सी, दविंदर स्याल, गोपाल कृष्ण, अमरदीप सिंह और सरबजीत सिंह देओल सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *