चंडीगढ़: महिला IPS अफसर ने निगला जहर, मौत; पति भी है IAS अफसर

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के वर्ष 2000 बैच के आइएएस अफसर नितिन कुमार यादव की पत्नी ने रविवार को सेक्टर-18 स्थित मकान नंबर-208 सरकारी निवास पर आत्महत्या कर ली। बता दें हरियाणा कैडर के आइएएस नितिन कुमार यादव का नाम चंडीगढ़ के नए होम सेक्रेटरी के लिए फाइनल हो चुका है।

मौजूदा वे हरियाणा रोजगार विभाग में आयुक्त सचिव, कमिश्नर एंड सेक्रेटरी टू हरियाणा गवर्नमेंट और आपूर्ति एवं निपटान विभाग के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं। आइएएस नितिन यादव की पत्नी इंडियन पोस्टल सर्विस की अधिकारी थी। उन्होंने देर शाम करीब छह बजे कमरे की छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के फौरन बाद चंडीगढ़ व हरियाणा के कई आइएएस अफसर मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आइएएस नितिन यादव की पत्नी को जीएमएसएच-16 में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *