जालंधर में पुलिस मुलाजिम की गुंडागर्दी, जबरन कोरोना टीका लगाने के लिए मजदूर को सड़क पर घसीटा, गुस्साए मजदूर ने किया खुदकुशी का प्रयास, बचाने की बजाए हंसता रहा पुलिस मुलाजिम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के मुलाजिमों से परेशान आकर एक मजदूर ने खुदकुशी करनी चाही। परेशान मजदूर ने अपना सिर जमीन पर पटक पटक कर लहुलुहान कर दिया। सड़क पर सिर फोड़ कर खुदकुशी कर रहे मजदूर को रोकने की बजाए पुलिस मुलाजिम हंसता रहा। मजदूर को बचाने की बजाए उसके सिर के नीचे अपना जूता लगा दिया। जिससे आस-पास के लोग भड़क उठे।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के अवतार नगर में रहने वाले मोहिंदर रावत साइकिल से फैक्ट्री जा रहा था। लाल रतन सिनेमा के पास पुलिस ने कोविड टेस्ट के लिए रोक लिया। मोहिंदर रावत बार-बार कहता रहा था कि उसे कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई हैं। बावजूद इसके पुलिस जबरन उसे घसीटते हुए टेस्ट कराने के लिए ले गई। जिससे वह गुस्से में आ गया और जमीन पर सिर पटकने लगा, उसने कहा कि पुलिस और सेहत विभाग उसे परेशान कर रही है, जिससे वह खुदकुशी कर लेगा।

उधर, मजदूर को सड़क पर सिर पटकते देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। उसे किसी तरह से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों ने कहा कि पुलिस वाले की गुंडागर्दी से आज एक मजदूर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो रहा था, जिसे लोगों ने बचा लिया। जबकि पुलिस मुलाजिम उसे बचाने की बजाए अपना जूता उसके सिर के नीचे लगा रहा था।

Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला। बिजली मुद्दे पर फिर साधा निशाना, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *