MLA चौधरी और इंस्पैक्टर पुष्पबाली के सताए कांग्रेसी नेता की जहर पीने से मौत, Facebook Live होकर पिया था जहर, MLA और इंस्पैक्टर समेत पांच लोगों को मौत के लिए बताया था जिम्मेदार, क्या MLA व इंस्पैक्टर पर दर्ज होगी FIR

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के विधायक सुरिंदर चौधरी और सीआईए स्टाफ जालंधर के इंचार्ज पुष्पबाली से तंग आकर जहर पीने वाले लांबड़ा के गौशाला संचालक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मपाल बख्शी की आज सुबह मौत हो गई। धर्मपाल बख्शी ने कल फेसबुक लाइव होकर विधायक चौधरी, पुष्पबाली समेत पांच लोगों पर तंग और परेशान का आऱोप लगाया था। उसके बाद उन्हें फेसबुक लाइव के दौरान ही जहर पी लिया था। जिन्हें इलाज के लिए खांबड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लांबड़ा के गौशाला संचालक द्वारा फेसबुक लाइव होकर आरोप लगाने औऱ जहर पीकर खुदकुशी करने पर जालंधर कांग्रेस के एक ग्रुप में हंगामा मचा हुआ है। क्योंकि धर्मपाल बख्शी का बेटा अभी बख्शी जालंधर यूथ कांग्रेस सेवा दल का प्रधान है। यहीं नहीं, धर्मपाल बख्शी का छोटा भाई मंदीप बख्शी भाजपा का नेता है।

क्या सुरिंदर चौधरी व पुष्पबाली पर होगी FIR

खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने वाले कांग्रेस के विधायक सुरिंदर चौधरी और सीआईए स्टाफ इंचार्ज पुष्पबाली के खिलाफ क्या FIR दर्ज होगा। यह बड़ा सवाल है। मामले में खुद कांग्रेस विधायक और पुलिस अफसर के साथ पांच लोगों के नाम मृतक ने लिए है, इससे इन सभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला बनता है। चूंकि सत्ताधारी विधायक औऱ पुलिस अधिकारी का नाम आने से इसमें लीपापोती शुरू हो गई है।

यह है मामला

करतारपुर से कांग्रेसी विधायक सुरिंदर चौधरी और पुलिस अधिकारी पुष्प बाली से परेशान होकर लांबड़ा के धर्मपाल बख्शी ने जहर पी लिया। फेसबुक लाइव होकर गौशाला संचालक धर्मपाल बख्शी ने अपनी मौत के लिए विधायक सुरिंदर चौधरी, पुलिस अधिकारी पुष्प बाली और कुछ भूमाफिया को जिम्मेदार बताया है। फेसबुक लाइव होकर धर्मपाल बख्शी ने आरोप लगाया था कि उनकी गौशाला की जमीन औऱ हनुमान मंदिर की जमीन पर विधायक सुरिंदर चौधरी और पुष्प बाली समेत पांच लोग कब्जा करना चाहते हैं।

आरोप निराधार है – चौधरी, बाली

उधर, इस आरोप के बाद विधायक सुरिंदर चौधरी और इंस्पैक्टर पुष्प बाली ने कहा है कि उन पर झूठा आरोप लगाया है। सुरिंदर चौधरी ने कहा कि ये सियासी साजिश है। जबकि पुष्प बाली ने कहा कि एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था, जिसे छुड़ाने के लिए बख्शी का बेटा पैसा मांग रहा था।

कांग्रेसी MLA और Police अफसर से तंग आकर गौशाला संचालक ने Facebook Live होकर पिया जहर

https://youtu.be/3JQHbc_Beog

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *